उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान पंजीकरण 2024 ऑनलाइन आवेदन Dhaan Kharid Registration

uttar pradesh dhan kharid kisan registration 2024 apply online उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान पंजीकरण 2023-24 up dhan kharid kendra list ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण लाभ धान क्रय केंद्र मानक शिकायत की जानकारी 2023

उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान योजना 2024 Dhaan Kharid Registration Online

Latest News : पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 01 नवंबर 2023 से शुरू, 29 फरवरी 2024 तक होगी धान खरीद। सरकार ने इस बार 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। एफपीओ भी इस बार धान खरीद करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 01 अक्टूबर 2023 से होगी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 01 नवंबर 2023 से शुरू होगी, 4000 धान क्रय केंद्र बनाये जाएंगे। धान खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 01 जुलाई 2023 से शुरू हो गए हैं। किसान भाई अब 100 कुंतल धान बगैर सत्यापन के बेच सकेंगे। साथ ही सरकारी राशन की दुकान पर भी धान बेचने का रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। ताजा जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे……

सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2023-24 के लिए सामान्य धान का मूल्य Rs. 2183 और ग्रेड ए का मूल्य Rs. 2203 प्रति कुंतल निर्धारित किया है। सरकार गेंहू व धान की खरीद ई पॉप (पॉइंट ऑफ़ परचेस e-pop Point of Purchase) मशीनों से खरीद करेगी। खरीद के समय किसानों का आधार के जरिये बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे….

खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 01 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी जो फरवरी 2024 तक चलेगी। इस बार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड ए का 2203 रुपये प्रति कुंतलनिर्धारित किया है। निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन खाद्य विभाग पोर्टल पर अगस्त से शुरू हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन ओटीपी नंबर के आधार पर होगा। सरकारी खरीद केंद्रों पर पंजीयन सुविधा उपलब्ध रहेगी। अब धान क्रय केंद्रों से गन्दा और गीला धान वापस नहीं किया जाएगा।

सरकार ने सभी धान केंद्रों पर धान का मानक नमूना रखने को कहा है, इसलिए किसानों को धान सुखाने और साफ़ करने के लिए पर्याप्त समय दिया जायगा। किसान असंतुष्ट होने पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। मंडी परिषद किसानों को शासकीय क्रय केंद्रों पर धान विक्रय करने पर सफाई, छनाई, उतराई के के लिए Rs. 20/- प्रति कुंतल का भुगतान ऑनलाइन सीधे खाते में करेगा। पूरी जानकारी नीचे दी हुयी है…..

धान खरीद किसान पंजीकरण 2024

धान खरीद किसान पंजीकरण 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों के लिए एक नयी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसान घर बैठे अपने धान को बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान आसानी से अपने धान को बेच सके। सरकार भी अच्छे दामों पर किसानों से धान की खरीद कर रही है जिससे उन्हें बहुत लाभ हो रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद कोई भी किसान घर बैठे ऑनलाइन धान बेच सकता है।

उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान योजना के लाभ

पहले किसानों को खेत में मेहनत करके अपने अनाज के सही मूल्य के लिए दूर दूर मंडियों में घूमना पड़ता था जिससे उनका काफी खर्चा होता था और समय भी ख़राब होता था। और मंडियों में जाकर भी सही दाम न मिले तो घाटे का सौदा हो जाता था। लेकिन अब किसानों को अपने धान को बेचने के लिए कहीं भी जाना नहीं पड़ेगा। बस आपको एक ऑनलाइन धान खरीद किसान पंजीकरण करना होगा और घर बैठे अपने ग्राहक को तलाश करके सही दाम पर अपने धान को बेच सकते है। इस योजना से किसानों को अच्छे पैसे भी मिलेंगे और उनका समय भी ख़राब नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश गेहूं किसान पंजीकरण Gehu Kisan Registration Wheat MSP

योजना का नाम यूपी धान खरीद किसान पंजीकरण
विभाग उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग
लाभार्थी राज्य के सभी किसान
धान खरीद ऑनलाइन पंजीकरण तिथि from 01 July to 31 August 2023
 धान क्रय की अवधि 01 October 2023 to 31 January 2024 (पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में)

01 November 2023 to 29 February 2024 (पूर्वी उत्तर प्रदेश में)

आवेदन का प्रकार ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • अपनी जमीन की कंप्यूटराइज्ड खतौनी
  • अपना आधार कार्ड
  • बैंक की पासबुक की प्रतिलिपि
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो

Zero Budget Natural Farming Method ZBNF किसान जीरो बजट खेती कैसे करें के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान ऑनलाइन पंजीकरण

  • सबसे पहले धान खरीद हेतु के राज्य सरकार के विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx पर जाना होगा।
  • होम पेज पर “धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण” पर करना है।

  • क्लिक करने के बाद 6 स्टेप खुल जाएंगे जिन्हे आपको एक के बाद एक भरना है।
  • डाइरैक्ट लिंक : https://eproc.up.gov.in/Paddy2122/Uparjan/farmerreg_home.aspx
  • ऊपर दिये डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आप सीधा किसान ऑनलाइन पंजीकरण के सेक्शन में पहुंच जाओगे जहां पर “आगे बढ़े” के बटन पर क्लिक करना है।
important information

important information

  • जिसके बाद खरीफ फसल (धान खरीद) के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र / फॉर्म खुल जाएगा (स्टेप 1. नवीन पंजीकरण) जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है।
धान खरीद किसान पंजीकरण 2024

धान खरीद किसान पंजीकरण 2024

  • इस वर्ष कृषक पंजीकरण में आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर ओ0टी0पी0 (OTP) प्रेषित किया जायेगा। कृपया अपने आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर को अवश्य जाँच लें क्योंकि किसान पंजीकरण करते समय मात्र 03 बार ही ओ0टी0पी0 24 घण्टे में आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त हो सकेगा। आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर जांचने हेतु यहाँ क्लिक करें – resident.uidai.gov.in/verify
  • आधार से लिंक बैंक खाता जांचने हेतु यहाँ क्लिक करें – resident.uidai.gov.in/bank-mapper
  • किसान बन्धु से अनुरोध है कि आधार में फीड मोबाइल नंबर अपडेट कराने/फीड कराने हेतु अपने नजदीकी आधार इनरोलमेंट/अपडेट सेंटर जाकर अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट अवश्य करायें। किसान पंजीकरण का शत प्रतिशत सत्यापन उपजिलाधिकारी / ए0डी0एम0 लॉगिन से किया जायेगा। किसान पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है।
Note :-
  1. किसान बन्धु आधार कार्ड में अंकित अपना नाम, जेंडर एवं आधार संख्या की ठीक प्रकार से प्रविष्टि करें जिससे की आपको धान क्रय हेतु पंजीकरण करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
  2. धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ आधार कार्ड एवं आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं खतौनी के छायाप्रति साथ लाये।
  3. धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा, इसलिए किसान भाई जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं उसे आधार से लिंक करा लें।
किसान पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी :-

स्टेप 1. नवीन पंजीकरण, स्टेप 2. पंजीकरण संशोधन, स्टेप 3. पंजीकरण ड्राफ्ट, स्टेप 4. पंजीकरण लॉक, स्टेप 5. पंजीकरण फाइनल प्रिंट, स्टेप 6. भुगतान हेतु बैंक स्थिति:-

  • किसान पंजीकरण हेतु आवेदन करने के लिये उपरोक्त स्टेप 1. से स्टेप 5. तक पालन करना अनिवार्य है।
  • कृपया ऑनलाईन किसान पंजीकरण करने से पूर्व “स्टेप 1. पंजीकरण प्रारूप” डाउनलोड करके प्रिंट कर लें एवं प्रिंट किये गये प्रारूप की जाँच करके आवश्यक सूचनायें भर लें।
  • ऑनलाईन टोकन प्राप्त करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी स्टेप 6 में दी गयी है।
  • किसान पंजीकरण में फसल (धान) हेतु उपयोग की जाने वाली सभी भूमियों का विवरण देना अनिवार्य है। इसके साथ गन्ना एवं अन्य फसल के रकबे को भी दर्ज करना होगा।
  • भूमि विवरण के साथ खतौनी/खाता संख्या, प्लाट/खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल (धान/गन्ना/अन्य) का रकबा (हेक्टेयर में) भरना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड व राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज करें।
  • नये किसान हेतु इसी पेज पर “नये किसान पंजीकरण हेतु यहाँ क्लिक करें” पर क्लिक कर ऑनलाईन आवेदन दर्ज कर लें।
  • पंजीकरण प्रपत्र के बिन्दु 02 में दी गयी सूची से अपने उस निकट सम्बन्धी (माता/पिता, पति/पत्नी. पुत्र/पुत्री, दमाद/पुत्रवधु, सगा भाई/सगी बहन) का विवरण दें, जो आपकी अनुपस्थिति में आधार प्रमाणीकरण कर क्रय केन्द्र पर धान विक्रय कर सकें। बिन्दु 02 अनिवार्य है।
  • ऑनलाईन आवेदन दर्ज होने पर “पंजीकरण संख्या“ नोट कर लें एवं “स्टेप 3. पंजीकरण ड्राफ्ट“ से ड्राफ्ट आवेदन पत्र प्रिंट कर लें।
  • पंजीकरण ड्राफ्ट में दर्ज सभी बिन्दुओं का पुनः निरीक्षण कर लें। पंजीकरण संख्या / आधार संख्या देकर पंजीकरण ड्राफ्ट पुनः प्रिंट किया जा सकता है।
  • आवेदन में दर्ज सभी बिन्दुओं का निरीक्षण करने के पश्चात् यदि किसी संशोधन की आवश्यकता है तो “स्टेप 2. पंजीकरण संशोधन“ से पंजीकरण संख्या / आधार संख्या देकर आवेदन में संशोधन किया जा सकता है।
  • यदि आवेदन का निरीक्षण करने के बाद कोई त्रुटि नहीं पाई जाती है तो “स्टेप 4. पंजीकरण लॉक“ के विकल्प से पंजीकरण संख्या / आधार संख्या डालकर आवेदन लॉक कर दें। आवेदन लॉक करने के लिये भी आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर ओ0टी0पी0 प्राप्त होगा।
  • आवेदन लॉक हो जाने के पश्चात् उसमें कोई संशोधन किसी भी स्तर से सम्भव नहीं होगा।
  • आवेदन लॉक हो जाने के पश्चात् “स्टेप 5. पंजीकरण फाइनल प्रिंट“ के विकल्प से आवेदन का फाइनल प्रिंट ले कर सुरक्षित रख लें।
  • जब तक आवेदन लॉक नहीं किया जाता है, किसान पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • इस वर्ष आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर ओ0टी0पी0 OTP आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, जिसके लिये किसान बन्धु पंजीकरण के समय अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर ही अंकित करायें ताकि एस0एम0एस0 द्वारा प्रेषित ओ0टी0पी0 OTP को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा किया जा सकें।
  • आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर जाँचने हेतु लिंक इस प्रकार है https://resident.uidai.gov.in/verify
  • कृपया अपने आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर को अवश्य जाँच लें क्योंकि किसान पंजीकरण करते समय मात्र 03 बार ही ओ0टी0पी0 24 घण्टे में आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त हो सकेगा।
  • किसान पंजीकरण का शत प्रतिशत सत्यापन उपजिलाधिकारी / ए0डी0एम0 लॉगिन से किया जायेगा।
  • किसान अपने खतौनी में दर्ज नाम का पंजीकरण में सही-सही दर्ज कराये, खतौनी में उल्लेखित (बाये तरफ) समस्त नामों में अपना नाम चुने जाने के विकल्प उन्हें ऑनलाईन ड्राप डाउन मे उपलब्ध रहेगा। नाम से भिन्नता की स्थिति में उपजिलाधिकारी द्वारा ऑनलाईन सत्यापन किया जायेगा।
  • कृषक अपना आधार संख्या, आधार कार्ड में अंकित अपना नाम, लिंग, तथा आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर सही-सही अंकित करें। कृषक बन्धुओं को विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी यथा क्रय, भुगतान आदि आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर ही प्राप्त होगा।
  • किसान अपना बैंक खाता सी0बी0एस0 युक्त बैंक शाखा में खाता खुलवाये तथा बैंक खाते को आधार से लिंक करवायें। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में ही किया जायेगा ।
  • किसान बन्धु कृपया अपना खाता जाँचकर यह सुनिश्चित कर लें कि जितनी मात्रा का विक्रय किया जाना है उसके सापेक्ष धनराशि किसान के खाते में ऑनलाईन व्यवस्था द्वारा अन्तरित की जा सकती हो। उदाहरण स्वरूप पी0पी0एफ0 खाता, जनधन खाता आदि बैंक खातों में एक निश्चित धनराशि से ज्यादा का अन्तरण नहीं किया जा सकता है। जब तक भुगतान प्राप्त नहीं हो जाता है तब तक अपना बैंक खाता बन्द न करें।
  • कृषक द्वारा बैंक खाता अपने आधार से लिंक न करने की दशा में भुगतान नहीं किया जा सकेगा अत: कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि तत्परता से अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएँ।
  • धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ आधार कार्ड एवं आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं खतौनी के छायाप्रति साथ लाये।
  • धान विक्रय के उपरान्त केन्द्र प्रभारी से पावती पत्र अवश्य प्राप्त कर लें।

यूपी धान खरीद (खरीफ फसल) किसान पंजीकरण प्रारूप

कोई भी किसान ई-उपार्जन पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले आवेदन पत्र का प्रारूप भी देख सकता है जिससे उसको अपनी खरीफ फसल को बेचने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने में आसानी होगी: https://eproc.up.gov.in/Paddy2122/Uparjan/FarmerRegistration2122.pdf

धान खरीद किसान पंजीकरण 2024

धान खरीद किसान पंजीकरण 2024

यूपी किसान पंजीकरण संसोधन / ड्राफ्ट

अगर किसी भी आवेदक द्वारा धान खरीद के लिए पंजीकरण फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गलत जानकारी भर गई है तो वे स्टेप 2. पंजीकरण संशोधन पर जा सकते हैं:

correction form

correction form

ई-उपार्जन किसान पंजीकरण फॉर्म प्रिंट

अपने किसान ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म को का ड्राफ्ट बनाने के लिए आवेदन स्टेप 3. पंजीकरण ड्राफ्ट पर जा सकते हैं और आगे के लिए अपना रजिस्ट्रेशन सुरक्षित करके रख सकते हैं:-

registration form print

registration form print

स्टेप 4. पंजीकरण लॉक

अगले स्टेप में किसान अपने द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र को प्रिंट कर सकता है जिससे वह प्रिंट एक तरीके से किसान के लिए रेफरेंस की तरह काम करेगा। इसके लिए आवेदक को स्टेप 5. पंजीकरण फाइनल प्रिंट के सेक्शन में जाना होगा यहाँ पर मोबाइल नंबर डाल कर आगे बढ़े के बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद पूर्ण रूप से भरा हुआ प्रपत्र खुल जाएगा जिसको आप प्रिंट या सेव कर सकते हैं।

ई-उपार्जन धान खरीद भुगतान हेतु बैंक स्थिति

खरीफ फसल (धान खरीद) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद किसान भाई अपनी फसल की स्टेप 6: भुगतान हेतु बैंक स्तिथि चेक कर सकते है जिसके पेज कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-

status

status

किसान पंजीकरण यूजर गाइड

किसान पंजीकरण यूजर गाइड लिंक – https://eproc.up.gov.in/Paddy2122/Uparjan/FarmerRegistration_UserMannual_2021-22.pdf

धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

पंजीकरण का प्रारूप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आपको उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान पंजीकरण से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

66 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *