MP Smart Fish Parlour Yojana 2024 400 स्मार्ट फिश पार्लर

mp smart fish parlour yojana 2024 apply online application/ registration form eligibility and benefits एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना 2023

MP Smart Fish Parlour Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के लिए स्मार्ट फिश पार्लर योजना को शुरु करने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा राज्य में 400 स्मार्ट फिश पार्लर खोले जाएंगे। मछली पालक आने वाले समय में इस योजना के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे तथा अपनी आय को दोगुना कर सकेंगे।

mp smart fish parlour yojana 2024

mp smart fish parlour yojana 2024

Smart Fish Parlour के खुलने से बाजारों में जमीन पर बैठकर मछली बेचने की चिंता से राज्य के मछली पालकों एवं मछुआरे समुदाय को राहत मिलेगी। और आधुनिक फिश पार्लर के माध्यम से मछली की मार्केटिंग करने में भी मछली पालकों को आसानी होगी। मछलियों के स्टोरेज के लिए सरकार द्वारा डीप फ्रीजर, फ्रीजर डिस्प्ले काउंटर के साथ साथ फिश कटर और मछली की छिलाई मशीनें भी मछली पालको को मुहैया कराई जाएगी। स्मार्ट फिश पार्लर खोलने के लिए सरकार द्वारा 20 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

Also Read : Madhya Pradesh Berojgari Bhatta Yojana

योजना का नाम एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना
विभाग मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग
उद्देश्य राज्य में स्मार्ट फिश पार्लर बनवाना और आय में वृद्धि करना
लाभार्थी मध्य प्रदेश के मछली पालक एवं मछुआरे समुदाय के लोग
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लांच होगी

एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना का उद्देश्य

इस योजना को लांच करने का प्रमुख उद्देश्य राज्य में 400 स्मार्ट फिश पार्लर बनवाना और राज्य के मछली पालक एवं मछुआ समुदाय के लोगो की आमदनी में वृद्धि करना है l स्मार्ट फिश पार्लर योजना के शुरू होने से अब बाजारों में मछुआ समुदाय को जमीन पर बैठकर मछली बेचने से छुटकारा मिलेगी l MP Smart Fish Parlour Yojana के तहत 400 स्मार्ट फिश पार्लर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है l  जिसके लिए एमपी सरकार ने 20 करोड़ रुपये का बजट पास किया है l इस योजना के माध्यम से 15,00 लोगो को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और प्रदेश के लोगो को समय से हाईजेनिक मछलिया मिल सकेंगीl

स्मार्ट फिश पार्लर योजना के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य में 400 स्मार्ट फिश पार्लर खोले जायेंगे।
  • स्मार्ट फिश पार्लर खोलने की वजह से राज्य के लोगो को अच्छा मुनाफा होगा।
  • आकड़ो के मुताबिक एक स्मार्ट पार्लर खोलने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत लगेगी।
  • एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना के तहत अब मछुआ समुदाय को बाजार में जमीन पर बैठकर मछली बेचने की चिंता नहीं करनी होगी।
  • 400 स्मार्ट फिश पार्लर के माध्यम से लोगो को रोजगार प्राप्त होगा।
  • एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना के तहत स्मार्ट फिश खुलने से राज्य में 24 घंटे फ्रेश मछली मिल सकेगी। 
  • मध्य प्रदेश के मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रो में नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायत 5 लाख रुपये की मदद से स्मार्ट मछली पार्लर बनवाएगी।
  • एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना के तहत मछली पालक 10 % का अंशदान कर यानी 50,000 रुपये देकर फिश पार्लर को अपने नाम से बनवा सकते है।
  • आधुनिक फिश पार्लर इस योजना के अंतर्गत मछली विक्रय के लिए शोरूम का कार्य करेगी।
  • एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना के तहत मछलियों के विक्री हेतु सरकार द्वारा डीप फ्रीजर, फ्रीजर डिस्प्ले काउंटर के साथ फिश कटर और मछली की छिलाई मशीन मछली पालक को उपलब्ध कराती है।
  • एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना के तहत राज्य के 1500 लोगो को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

Also Read : MP Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana 

राज्य में खुलेंगे 1 साल में 400 फिश पार्लर

मध्य प्रदेश सरकार स्मार्ट फिश पार्लर योजना के तहत मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग द्वारा आधुनिक फिश पार्लर उपलब्ध करवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया है कि मध्यप्रदेश में 20 करोड़ रुपए के बजट से 400 आधुनिक फिश पार्लर बनाने का प्रावधान किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। इन 400 आधुनिक फिश पार्लर के माध्यम से 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आधार पर रोजगार मिलेगा। राज्य में फिश पार्लर खुलने से जमीन पर मछली बेचने की समस्या भी हल हो जाएगी। तथा मछली पालको को राहत मिलेगी। आधुनिक फिश पार्लर इस योजना के तहत मछली की बिक्री के लिए शोरूम का काम करेंगे।

नगरी निकाय और ग्राम पंचायत तैयार कराएगी 5 लाख के पार्लर

मध्य प्रदेश फिश पार्लर योजना के तहत एक आधुनिक मछली पार्लर बनाने के लिए 5 लाख रुपए खर्च होंगे। मध्य प्रदेश के मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतें 5 लाख रुपए की लागत से स्मार्ट मछली पार्लर तैयार करवाएगी। इस योजना के तहत निजी निवेश की कोई खबर नहीं है। सारा खर्च सरकार द्वारा ही उठाया जाएगा। मछुआरे समुदाय के लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ी राहत दी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश मछली पार्लर योजना के तहत मछली पालक 10 प्रतिशत का अंशदान यानी 50,000 रुपए जमा करके फिश पार्लर अपने नाम बनवा सकते हैं।
  • इस योजना के तहत आधुनिक फिश पार्लर चलाने वाले मछली पालक को प्रत्येक महीने 1000 रुपए का किराया भी देना होगा।
  • रिपोर्ट के अनुसार एक आधुनिक फिश पार्लर तैयार करने में 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत लगेगी।
  • जिसमें से 1 लाख रुपए अलग से आईसकूल्ड डिस्प्ले और 50 हजार रुपए का ड्रेसिंग प्लेटफार्म भी दिया जाएगा।

फ्रेश मछली मिलेगी 24 घंटे

मध्यप्रदेश में स्मार्ट फिश पार्लर खुलने से राज्य के सभी लोगों को समय पर ताजी और हाइजीनिक मछलियां मिल सकेगी। राज्य के मूल निवासी मछुआरों को यह पार्लर मछली बेचने के लिए मुहैया कराए जाएंगे। मछली पालन करने वाला कोई भी मछुआरा इन स्मार्ट फिश पार्लर से जुड़ सकता है। मछली पालको को मछली को स्टार्ट करने के लिए डीप फ्रीजर, फ्रीजर डिस्प्ले काउंटर के अलावा फिश कटर और मछली की छिलाई के लिए मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य में स्मार्ट फिश पार्लर खुलने से 24 घंटे फ्रेश मछली मिल सकेगी।

स्मार्ट फिश पार्लर योजना के लिए पात्रता 

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • स्मार्ट फिश पार्लर योजना के लिए केवल मछली पालक और मछुआ समुदाय ही पात्र होंगे।
  • इस योजना के तहत मछली पालन करने वाला कोई भी मछुआरा स्मार्ट पार्लर के लिए पात्र होगा।

स्मार्ट फिश पार्लर योजना के लिए आवेदन 

यदि आप इस योजना का लाभ उठाना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको अभी थोडा इंतजार करना होगा क्योकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा केवल अभी 400 स्मार्ट फिश पार्लर बनवाने की घोषणा की गयी है सरकार ने आवेदन करने के विषय में कोई जानकारी सार्वजिक नहीं किया है जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से सम्बन्धित जानकारी दी जाएगी वैसे ही हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित करेंगे ताकि आप इस योजना के अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर बनवा सके
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको एमपी स्मार्ट फिश पार्लर योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *