CG Dhan Bonus 2024 किसानों को मिलेगा धान बोनस

cg dhan bonus 2024 apply online application/ registration form सीजी धान बोनस chhattisgarh krishak unnati yojana eligibility and required documents

सीजी धान बोनस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले किसानों से कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल 3100 रुपए धान खरीद का वादा किया गया था जिससे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी का वादा मार्च महीने में पूरा करने का ऐलान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को 12 मार्च को धान बोनस 917 रुपए प्रति क्विंटल राशि प्रदान की जाएगी। जिन किसानों से धान की खरीद की गई होने 12 मार्च को पैसा दिया जाएगा। यह पैसा किसानों के बैंक खाते में जमा कराया जाएगा।

cg dhan bonus 2024

cg dhan bonus 2024

किसानों को प्रदान किया जाने वाला यह पैसा बोनस के तौर पर दिया जाएगा। जो कि धान की खरीद पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी कि MSP पर दिया जाता है लेकिन 24 लाख किसानों के खाते में जमा की जाने वाली 13,000 करोड़ रुपए की राशि MSP से अतिरिक्त यानी की बोनस है। सीजी धान बोनस का लाभ 24 लाख से अधिक किसानों को बोनस के तौर पर धान खरीदी पर दिया जाएगा।

Also Read : Chhattisgarh Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

आर्टिकल का नाम सीजी धान बोनस
योजना का नाम   कृषक उन्नति योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा
लाभार्थी   राज्य के किसान
उद्देश्य   किसानों को धान बोनस की राशि प्रदान करना
धान बोनस राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट   https://agriportal.cg.nic.in/PortHi/

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना क्या है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य किसानों के लिए छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को धान का दाम 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसान अपनी धन को उचित मूल्य पर सरकार को बेच सकते हैं। किसानों को धान के अंतर की राशि बोनस के रूप में कृषक उन्नति योजना के तहत दी जाएगी। यह राशि सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। वर्तमान समय में धान का दाम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल और 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं धान बोनस की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को मिलेगी। इस प्रकार समर्थन मूल्य और अंतर की राशि दोनों को मिलाकर 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को मिलेगा।

सीजी धान बोनस के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ धान बोनस का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के धान खरीद किसानों को दिया जाएगा।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • राज्य के जिन किसानों से धान की खरीद की गई है उन्हें ही छत्तीसगढ़ धान बोनस का लाभ मिलेगा।

Also Read : CG Krishak Jeevan Jyoti Yojana

कृषक उन्नति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • धान खरीदी की रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

12 मार्च को मिलेंगे प्रति क्विंटल धान बोनस 917 रुपए

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से किया गया वादा 12 मार्च को पूरा किया जाएगा। इस दिन किसानों के बैंक खाते में धन वर्षा होगी। किसानों को धान खरीदी के लिए सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में 917 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस का भुगतान किया जाएगा। राज्य के लगभग 24 लाख के सामने कृषक उन्नति योजना के तहत पंजीयन कराया था। जिसके अंतर्गत 1 नवंबर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की गई है। आपको बता दें कि धान बेचने वाले किसानों को ही इस योजना के तहत बोनस का भुगतान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप छत्तीसगढ़ के किसान हैं और कृषक उन्नति योजना के तहत धान बेचने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आप नीचे दिए प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको कृषक उन्नति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

Click Here to Chhattisgarh Chiraag Scheme

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको सीजी धान बोनस से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *