मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन uttarakhand mukhymnatri lakhpati didi yojana 2023 apply online application/ registration form eligibility and objective

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका शुभारंभ 4 नवंबर 2022 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। साल 2025 तक यानी राज्य गठन के 25वें साल तक राज्य की कुल 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से उनकी सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी। जिससे महिलाओं की आय में सुधार आएगा और इस योजना से महिलाओं का जीवन स्तर भी उच्च हो सकेगा।

Also Read : Uttarakhand Mukhyamantri Mahalakshmi Yojana

योजना का नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
कब शुरू हुई 4 नवंबर 2022 को
लाभार्थी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
उद्देश्य लखपति बनाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लांच होगी

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड राज्य सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई जितनी भी महिलाएं हैं उनके आर्थिक स्तर में बदलाव लाकर उन्हें लखपति बनाया जा सके जिससे वह आत्मनिर्भर होकर समाज में बेहतर तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर सकें और अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सकें और इसके साथ ही साथ इस वित्तीय वर्ष में 20000 नई स्वयं सहायता समूह का गठन करके लखपति दीदी योजना का सीधे तौर पर उन्हें लाभ प्रदान किया जा सके।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के मुख्य बिंदु

  • उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा। जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होगी। जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है।
  • राज्य सरकार द्वारा ऐसे समूहों को ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविरों में अगले माह ऋण वितरण किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से साथ ही उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से महिला समूह को तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा उत्पादों के विवरण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उत्पादों की बिक्री विभागीय आउटलेट के अलावा इन समूह के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेलों में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की लॉन्चिंग के अवसर पर आवास भी प्रदान किए जाएंगे।
  • कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
  • ऐप के माध्यम से ब्लॉक और जिला स्तर पर मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत को – ऑर्डिनेटरो को ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है।
  • काम का सर्वे होने के बाद एसजीएच के अलग-अलग ग्रुप को अलग-अलग काम सौंपे जाएंगे।
  • जिससे उनकी आय 1 लाख रूपए प्रतिवर्ष की जा सके।
  • इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार नए स्वयं सहायता समूह का गठन लखपति दीदी योजना के तहत किया जाएगा। ताकि महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके।
  • उत्तराखंड के 95 ब्लॉकों में 39116 स्वयं सहायता समूह में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित कर वर्तमान में 4 हजार 310 ग्राम संगठन और 259 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के दिशा निर्देश के लिए विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्होंने इससे संबंधित सामने विकास से जुड़ी योजनाओं को समय से पूरा करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की मुख्य विशेषताएं

  • राज्य में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़े ही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।
  • उन सभी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाया जाएगा।
  • राज्य की महिलाओं की आय में वृद्धि देखने को मिलेगी।

Also Read : Uttarakhand Vaishnavi Suraksha Yojana 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ

  • उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत 2025 तक राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • जिसके लिए महिलाओं को तकनीकी, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के वितरण की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
  • साल 2025 तक यानी राज्य गठन के 25वें साल तक राज्य की कुल 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा।
  • जिसके माध्यम से उनकी सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
  • जिससे महिलाओं की आय में सुधार आएगा और इस योजना से महिलाओं का जीवन स्तर भी उच्च हो सकेगा।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना हेतु पात्रता

  • यदि आप मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको उत्तराखंड राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना हेतु केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए महिलाएं ही पात्र होंगी।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं ही पात्र होंगी।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग में 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं। उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि उत्तराखंड सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत अधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Click Here to Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *