Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024 रोजगार ऋण आवेदन

rajasthan mahila nidhi yojana 2024 apply online application/ registration form राजस्थान महिला निधि योजना 2023 eligibility and objective

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024

26 अगस्त 2022 को शुक्रवार के दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा महिला निधि योजना राजस्थान का लोकार्पण किया गया है, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के जरिए से इस योजना को आरम्भ करने की घोषणा बजट 2022 के दौरान की गई थी। भारत देश के तेलंगाना राज्य के बाद राजस्थान दूसरा ऐसा राज्य है जहां इस योजना को आरम्भ किया गया है।

rajasthan mahila nidhi yojana 2024

rajasthan mahila nidhi yojana 2024

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को उद्योग करने हेतु तथा उस उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के अंतर्गत 40000 से अधिक रुपए का ऋण 15 दिन में तथा 40000 रुपए तक का ऋण 48 घंटों में आवेदक नागरिको के बैंक खातों में प्रदान कर दिया जाएगा।

वर्तमान समय में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन राजस्थान राज्य के 33 जिलों में किया जा चुका है इसके अंतर्गत 30 लाख परिवारों को जोड़ा गया है। अब सरकार द्वारा 50000 स्वयं सहायता समूह को सन 2022 में गठित करने के प्रस्ताव को जारी किया गया है, इसमें सरकार द्वारा 6 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हिसाब से राज्य के 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से इस योजना का लाभ नागरिको की आवश्यकता अनुसार उद्योग करने हेतु प्रदान किया जाएगा।

Also Read : Rajasthan Vidya Sambal Yojana

राजस्थान महिला निधि योजना का उद्देश्य

राजस्थान महिला निधि योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य की महिला स्वयं सहायता समूह को सुलभ ऋण उद्यमिता हेतु तथा व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए प्रदान करना है। इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे राजस्थान राज्य में रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोत्तरी हो सकेगी। इसके अतिरिक्त Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहो में मज़बूती आएगी, क्योकि उन्हें इसके माध्यम से बैंको के जरिए से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके विपरीत इस योजना के माध्यम से ऐसी महिलाएं जो गरीब है, संपत्ति हीन है तथा सीमांत महिलाएं है उन सभी महिलाओ की आय में बढ़ोत्तरी होगी इससे उनकी आर्थिक उन्नति भी हो सकेगी।

इस विषय में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया है कि सिर्फ कानून ही महिलाओ की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पूर्ण नहीं है इसके लिए सामाजिक सोच में बदलाव की भी महिलाओं के साथ समानता हेतु आवश्यकता होती है। इसी दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान महिला निधि योजना का लोकार्पण किया गया है।
  • राज्य में बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से इस योजना की स्थापना करने की घोषणा की गई थी।
  • इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • ₹40000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40000 से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे ‌
  • राजस्थान के 33 जिलों में 270000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है जिसमें 30 लाख परिवार शामिल है।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50,000 ओर नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा जिसमें 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा।
  • यानी कुल मिलाकर राजस्थान के 36 लाख परिवारों को इस योजना के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से उनकी आवश्यकतानुसार उद्यमिता के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री जी का कहना है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
  • देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य हैं जहां पर महिला निधि की स्थापना की गई है।
  • Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के द्वारा राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे जिससे वह राज्य के चहुंमुखी विकास मे भागीदारी ले सकेंगी।

Also Read : Rajasthan Anuprati CM Free Coaching Scheme 

राजस्थान महिला निधि योजना की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह, राजस्थान महिला निधि योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्र है।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान महिला निधि योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया

राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह जो Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के इच्छुक है, तो उन सभी नागरिको को इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि इस योजना को अभी सिर्फ आरंभ किया गया है, अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया जाएगा। जैसे ही राजस्थान राज्य सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजानिक की जाती है तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Click Here to Rajasthan Back to Work Scheme 

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको Rajasthan Mahila Nidhi Yojana से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *