मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन mp mukhyamantri krishak mitra yojana 2023 apply online registration/ application form  eligibility and objective

एमपी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए की गई है। इस योजना के तहत हितग्राहियों से आवेदन फॉर्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 सितंबर 2023 को कुशामाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में किया। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन किसानों को दिए जाएंगे। इसके लिए 200 मीटर तक की दूरी के 11 केवी लाइन के विस्तार वितरण ट्रांसफार्म की स्थापना की जाएगी। इस योजना के तहत सभी सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024

किसानों को अपने खेत पर ट्रांसफर लगवाने पर राज्य शासन 50% का अनुदान देगी और बाकी शेष 50% राशि कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के पहले वर्ष में 10 हजार पंप का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद ही आपको योजना का लाभ मिल सकेगा।

Also Read : MP Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 

योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना
लाभार्थी   राज्य के किसान
उद्देश्य   किसानों को सिंचाई के लिए पंप कनेक्शन देने हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान करना
अनुदान राशि   50% का अनुदान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mpkrishi.mp.gov.in/

एमपी कृषक मित्र योजना का उद्देश्य 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का एकमात्र मुख्य मकसद किसानों को आसानी से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की सहूलियत प्रदान करना है। यानी कि इस योजना के माध्यम से किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। ताकि वे जब चाहे तब कृषि पंप के माध्यम से अपने खेत में फसलों के लिए सिंचाई कर सके। इस योजना के चलते अप्रत्यक्ष रूप से किसने की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

एमपी कृषक मित्र योजना में पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होना जरूरी हैं।
  • आवेदक किसान के पास पहले से कृषि पंप कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना में किसान या फिर किसानों का समूह भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज की सूची

  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • भूमि के कागजात
  • बैंक खाते की जानकारी
  • समग्र आइडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना की  विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई करने में सहायता प्रदान करने हेतु वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केवी लाइन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसपेरेंट स्थापित किया जाएगा।
  • राज्य के कृषक या कृषकों के समूह को तीन हॉर्स पावर की अधिक क्षमता की स्थाई कृषि पंप कनेक्शन 50% के अनुदान राशि पर प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से किसान अपने खेतों पर सिंचाई के लिए ट्रांसफॉर्म स्थापित करवा सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को नवीन कनेक्शन के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत लागत राशि का 50% अनुदान जिसमें से 40% राशि राज्य शासन द्वारा और 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसानों दी जाएगी और बाकी का 50% राशि कृषक या कृषक समूह को वहन करनी होगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि सीधे लाभार्थी कृषक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 10,000 पंपों के लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना को 2 वर्षों तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।

Also Read : MP Indira Kisan Jyoti Yojana Registration Form

कृषि पंप कनेक्शन हेतु किसानो को केवल 50% खर्चा देना होगा

मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसानों को जो स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे उसके लिए विद्युत वितरण कंपनी इलेक्ट्रिसिटी लाइन का विस्तार केबल के माध्यम से करने वाली है। इसके लिए जितना भी खर्च होगा उसमें से केवल 50% खर्च ही कृषि पंप कनेक्शन लेने वाले किसानों को देना पड़ेगा। इसके अलावा 40% खर्चा खुद मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा और बाकी बचा 10% हिस्सा विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्वयं ही वहन किया जाएगा। यानी की कृषि पंप कनेक्शन देने हेतु जो भी खर्चा आएगा वह तीन भागों में विभाजित हो जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और अपनी खेती में सिंचाई करने हेतु पंप कनेक्शन की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Krishak Mitra Yojana Form ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए आप नीचे दी हुई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • सबसे पहले आपको किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कृषि योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आपके आवेदन फार्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • जांच के सत्यापित होने पर आपको कृषि पंप कनेक्शन का लाभ दिया जाएगा।

FAQ’s

  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कब से आरंभ की गई?
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 20 सितंबर 2023 से आरंभ की गई है।
  • Krishak Mitra Yojana Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को कितने रुपए का अनुदान दिया जाएगा?
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना  के अंतर्गत किसानों को राज्य सरकार द्वारा लागत राशि का 50% अनुदान दिया जाएगा।
  • क्या सभी किसान कृषक मित्र योजना के लाभार्थी बन सकते है?
जी नहीं, केवल एमपी के और जिन किसानों के पास कृषि पंप कनेक्शन नहीं है ऐसे किसान ही पात्र होंगे।
  • Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के तहत पहले वर्ष कितने पंप कनेक्शन दिए जाएंगे?
10,000
  • Mukhymantri Krishak Mitra Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य किसानों को 3 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन देना है जिसके लिए किसान अपने खेतों पर ट्रांसफार्मर स्थापित करवा सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म कैसे भरे?
Krishak Mitra Yojana Form ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।
सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *