Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 Form

jharkhand mukhyamantri pashudhan vikas yojana 2024 apply online registration form झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 objective and eligibility application process for cm pasudhan vikas scheme

Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024

झारखंड सरकार द्वारा पशुपालन करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को दुधारू पशु खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत आवेदन कर दुधारू पशुओं की खरीद के लिए सब्सिडी प्राप्त कर किसान अपनी आजीविका का अतिरिक्त साधन प्राप्त कर सकते हैं।

jharkhand mukhyamantri pashudhan vikas yojana 2024

jharkhand mukhyamantri pashudhan vikas yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड शुरू की गई है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा पशुपालन करने के लिए किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य के किसानों, विधवा महिलाओं, विकलांग आदि को प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसान वर्ग के अनुसार सब्सिडी का निर्धारण किया गया है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसानों को राज्य सरकार की ओर से 50% से लेकर 90% तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 660 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि को इस योजना के तहत शामिल किया गया है। पात्र लाभार्थी योजना के तहत आवेदन कर पशुपालन के लिए अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read : Jharkhand Babasaheb Bhimrao Ambedkar Awas Yojana
योजना का नाम मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
संबंधित विभाग कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना
अनुदान राशि 50% से 90% तक
योजना का बजट 660 करोड़ रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://mpvyjharkhand.in/

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य

झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को शुरू करने उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी प्रदान करना है इस योजना के माध्यम से दूधारू पशु खरीदने के लिए किसानों, विधवा महिलाओं, विकलांग आदि शामिल लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें 50% से लेकर 90% तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सरकार द्वारा 660 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है ताकि सरलता से लाभ्यर्थीयो को सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि को शामिल किया गया है इन्ही पशुओ के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना पशुपालको की आय में वृद्धि करेगी और उन्हें एक बेहतर जीवन यापन करने में सक्षम बनाएगी।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का संचालन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड द्वारा किया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा पशुपालन करने के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • झारखंड सरकार की ओर से इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 660 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत जरूरतमंद महिलाओं एवं निराश्रित को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • अन्य किसानों को इस योजना के तहत 75 प्रतिशत तक के अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
  • महिला किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभार्थियों को गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन और सुकर पालन आदि के लिए अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
  • कृषको एवं पशुपालकों को दी जाने वाली अनुदान राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में हस्तांतरित कर पशुधन विकास योजना को क्रियान्वयन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के लाभ

  • यह योजना किसानो की आय में बढ़ोतरी करेगी।
  • इसके अलावा किसानों को आजीविका का साधन भी प्राप्त हो सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को दुधारू पशु खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा अतिरिक्त अन्य जातियों के लिए 75% अनुदान तय किया गया है।
  • झारखण्ड सरकार द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस की सुविधा एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक एवं अन्य परीक्षण प्रयोगशाला और मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
  • पशुओ को विभिन तरह के रोगो से बचाने के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्था, कांके में 28.69 करोड़ रुपए की लागत से टीका औषधि उत्पादन एवं प्रयोग शालाओं को विकसित किया जा रहा है।
  • इस प्रयोगशाला में लगभग 1 करोड़ औषधि टीकों का निर्माण किया जाएगा।

Also Read : Jharkhand Neelambar Pitambar Jal Samriddhi Yojana

पशुधन विकास योजना झारखंड के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को पशुपालक या किसान होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज एवं पशुपालन के लिए जगह, पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • केवल उन किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जो इस योजना की पात्रता एवं शर्तों को पूरा करते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • विधवा प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड में आवेदन कैसे करें?

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • कार्यालय जाकर आपको वहां से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म पशुपालन विभाग कार्यालय में ही जमा कर देना होगा। जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकें।
  • आवेदन सत्यापित होने के बाद आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Click Here to Jharkhand Farm Loan Waiver Scheme

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *