झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना 2024

झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना 2024 jharkhand manki munda scholarship scheme apply online application/ registration form eligibility and objective झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना

Jharkhand Manki Munda Scholarship Scheme 2024

झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 11 मार्च 2024 को मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 15,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बी.टेक/बी.ए कोर्स के लिए झारखंड के स्कूल के 10वीं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को प्रतिवर्ष 30,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना 2024

झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना 2024

सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी छात्राओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर छात्राएं बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी शिक्षा को पूर्ण कर सकेगी। साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होगी।

Also Read : Jharkhand Student Credit Card Scheme

योजना का नाम मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना
संबंधित विभाग उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
लाभार्थी डिप्लोमा, बी.टेक/बी.ए कोर्स की  छात्राएं
उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार ने मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की, जिसका मूल उद्देश्य राज्य की छात्राओं को तकनीकी और उच्च शिक्षा की दिशा में प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को विशेष रूप से डिप्लोमा और बी.टेक/बी.ए जैसे कोर्सों के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक बाधाएं गरीब परिवारों की बेटियों को उनके सपने पूरे करने से न रोकें, और वे भी अपनी क्षमताओं को उच्चतम स्तर पर ले जा सकें। इस योजना के माध्यम से, सरकार उन छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जो वित्तीय सीमाओं के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं।

प्रतिवर्ष डिप्लोमा कोर्स की 3000 और बीटेक बीए कोर्स की 1200 छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत पॉलीटेक्निक संस्थानों में अध्यनरत छात्राओं को प्रतिवर्ष 15000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस योजना का लाभ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को डिप्लोमा कोर्स के लिए राज्य की लगभग 3000 छात्राओं को प्रतिवर्ष लाभ दिया जाएगा। वहीं बीटेक और बीए की पढ़ाई कर रही छात्राओं को 30,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि करीब 1200 छात्राओं को प्रतिवर्ष दी जाएगी। इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के सरकारी, निजी एवं पीपीपी मोड पर संचालित संस्थानों में अध्ययन छात्राओं को दिया जाएगा। ताकि छात्राओं को पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। यह योजना छात्राओं के उज्जवल भविष्य का निर्माण करेगी। जिससे अन्य छात्राएं भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होगी।

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना की मुख्य विशेषताएं

  • प्रोत्साहन राशि का प्रावधान: डिप्लोमा स्तरीय कोर्स में नामांकित 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को प्रतिवर्ष 15,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसी तरह, बी.टेक/बी.ए कोर्स में अध्ययनरत छात्राओं को प्रतिवर्ष 30,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • व्यापक पहुँच: झारखंड के राजकीय, निजी, और पीपीपी मोड पर संचालित सभी संस्थानों में अध्ययनरत छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
  • डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी): आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी छात्राओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और लाभार्थियों को तत्काल लाभ मिलेगा।
  • समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहायता: यह योजना विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हैं, ताकि वे भी उच्च शिक्षा के अपने सपनों को पूरा कर सकें।

Also Read : Jharkhand SC / ST Civil Seva Protsahan Yojana 

झारखंड मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना पात्रता मानदंड

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना, झारखंड सरकार की एक प्रमुख पहल है, जो राज्य की छात्राओं को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

  • मूल निवासी: आवेदक छात्रा को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • शैक्षणिक संस्थान: झारखंड राज्य के सरकारी, निजी एवं पीपीपी मोड पर संचालित पॉलीटेक्निक संस्थानों में अध्यनरत छात्राएं इस योजना के लिए पात्र हैं। साथ ही, इंजीनियरिंग संस्थानों में बी.ए. तथा बी.टेक की पढ़ाई कर रही छात्राएं भी योजना के लिए पात्र हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता: डिप्लोमा कोर्स में नामांकन के लिए छात्राओं को 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, इंजीनियरिंग कोर्स में नामांकन के लिए छात्राओं को 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • वार्षिक आय सीमा: आवेदक छात्रा के परिवार की वार्षिक आय, सभी प्रकार के आय स्रोतों को मिलाकर, अधिकतम 4 लाख रुपए तक होनी चाहिए।
  • बैंक खाता और आधार लिंक: आवेदक छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है, ताकि डीबीटी के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता राशि का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जा सके।

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

झारखंड मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने हेतु छात्राओं के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है जिसके माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकेगा।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं 12वीं की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा 11 मार्च 2024 को किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • झारखंड राज्य के राजकीय, निजी और पीपीडी मोड पर संचालित डिप्लोमा स्तरीय कोर्स में नामांकित तथा बीटेक/बीए कोर्स कर रही छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के विद्यालय से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 15,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • झारखंड के स्कूलों से 10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को बीटेक/बीए कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 30,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।
  • मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि का लाभ सीधे लाभार्थी छात्राओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक छात्राओं को आवेदन करना होगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उन्हें शिक्षा पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • वित्तीय सहायता का लाभ मिलने से छात्राएं बिना किसी आर्थिक तंगी के अपने सपने को साकार कर सकेंगी।
  • यह योजना कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप झारखंड की छात्रा है और मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको झारखंड सरकार उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुला जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी हुई जानकारी को दर्ज करना होगा। जैसे आवेदक का नाम, पता, जिला, तहसील पिन कोड नंबर, कोर्स का विवरण आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको आवेदन संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • आवेदन के सत्यापित होने पर आपको योजना का लाभ दे दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

FAQ’s

  • मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना को झारखंड राज्य में शुरू किया गया है।

  • क्या मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का लाभ छात्रों को भी दिया जाएगा।

जी नहीं, मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का लाभ सिर्फ राज्य की छात्राओं को दिया जाएगा।

  • Manki Munda Scholarship Yojana के तहत छात्राओं को कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी?

Manki Munda Scholarship Yojana के तहत डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्राओं को प्रतिवर्ष 15,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं बीएड/बीए की छात्राओं को प्रतिवर्ष 30,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा।

Click Here to Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana 

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *