दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 रजिस्ट्रेशन

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 रजिस्ट्रेशन delhi mukhyamantri mahila samman yojana registration/ application form 1000 rs. financial assistance to every women eligibility and required documents

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने महिलाओं के लिए 2024-25 के आर्थिक बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। जिसके लिए सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अब महिलाओं को सालाना 12 हज़ार रुपए की सौगात दी है। 18 साल से अधिक उम्र की सभी बहन-बेटियों, माताओं और बहनों को अब मुख्यमंत्री सम्मान योजना के तहत 1000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अभी कोई आवेदन पत्र जारी नहीं किया गया है, जैसे ही कोई आवेदन अथवा रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किया जाता है आप नीचे दिए गए लिंक से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read : Delhi Poor Widow’s Daughter & Orphan Girls Marriage Scheme

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का उद्देश्य

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
  • महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना
  • महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना
  • महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लाभ और विशेषताएँ

  • केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, हर महीने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत, आर्थिक रूप से कमजोर और सभी जाति वर्ग की गरीब महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • आर्थिक सहायता राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी और इसे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।
  • योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • यह कल्याणकारी योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी और अपना जीवन आसानी से चला सकेंगी।

Also Read : Delhi Metro Bus Free Ride Scheme

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-

आधारभूत दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • घोषणा पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, आदि)
  • निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, बिजली बिल, आदि)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आय प्रमाण पत्र

  • यदि महिला आयकरदाता है, तो आयकर रिटर्न की प्रति
  • यदि महिला आयकरदाता नहीं है, तो स्वयं घोषणा पत्र
  • यदि महिला सरकारी कर्मचारी है, तो वेतन पर्ची
  • यदि महिला पेंशनभोगी है, तो पेंशन स्लिप

अन्य दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • बैंक खाता पासबुक

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि दस्तावेजों की सूची में बदलाव हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए, दिल्ली सरकार की वेबसाइट या नजदीकी सरकारी कार्यालय से संपर्क करें।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को दिल्ली राज्य का मतदाता होना चाहिए।
  • दिल्ली में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • इस योजना के लिए केवल 18 साल और उससे अधिक आयु की महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। किसी भी तरह की सरकारी पेंशन प्राप्त कर रही या आयकर देने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के अनुसार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू किए जाएंगे।

Click Here to Delhi Ladli Scheme 

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *