Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024 Apply Online

jharkhand mukhyamantri sukhad rahat yojana 2024 apply online registration/ application form @msry.jharkhand.gov.in मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024

झारखंड राज्य के 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़कर) के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए (अग्रिम) राशि दी जाएगी। इन सभी प्रखंडों के सभी प्रभावित किसान परिवारों को यह राशि शीघ्र ही उपलब्ध करायी जाएगी।

jharkhand mukhyamantri sukhad rahat yojana 2024

jharkhand mukhyamantri sukhad rahat yojana 2024

कृषि विभाग द्वारा सुखाड़ का आकलन प्रतिवेदन के अनुसार राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है। ऐसे में राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि प्रभावित किसान परिवारों को तत्काल सूखा राहत राशि उपलब्ध करायी जाए। राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में हैं जिन्हें इसका लाभ मिल सकेगा।

Also Read : Jharkhand Samekit Birsa Gram Vikas Yojana

योजना का नाम Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana
लाभार्थी झारखंड के किसान परिवार
उद्देश्य फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
विभाग कृषि विभाग
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/

झारखंड सूखा राहत योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • msry jharkhand gov in के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना को सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर आरंभ किया है।
  • इस योजना के अंतर्गत नुकसान की राशि पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • सभी किसान जो झारखंड फसल राहत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाना होगा।
  • mukhyamantri sukha rahat yojana के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा वे आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • झारखंड फसल राहत योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 100 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • झारखंड फसल राहत योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा।
  • इस योजना को दिसंबर के अंत तक आरंभ कर दिया जाएगा।
  • राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की धन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ ऐसे किसानों को मिलेगा जिन्होंने इस साल बुवाई नहीं की है या जिसकी फसल 33% से ज्यादा क्षति हो गई है।

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana का उद्देश्य

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान परिवारों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। राज्य के किसानों को सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जल्द ही प्रभावित किसानों को प्रारंभिक राहत राशि वितरित करने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। ताकि राज्य के किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सके।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए पात्रता

  • झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल राज्य के किसान ही पात्र होंगे।
  • राज्य के सभी किसान इस योजना के पात्र होंगे जो पहले से किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।

Also Read : Jharkhand Berojgari Bhatta Yojana 

Sukhad Rahat Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसान आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता नंबर
  • खसरा नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

  • इस पेज पर आपको यूजरनेम और ईमेल आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आप को दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको SIGN IN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana के तहत लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदक लॉग इन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।

  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • यह सब दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप आसानी से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लॉगइन कर सकते हैं।

Helpline Number : 18001801551

Click Here to Jharkhand Farm Loan Waiver Scheme

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करें यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें (Like on FB) यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिये (Join Telegram Channel) यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें (Follow Us on Instagram) यहाँ क्लिक करें
सहायता/ प्रश्न के लिए ई-मेल करें @ disha@sarkariyojnaye.com

Press CTRL+D to Bookmark this Page for Updates

अगर आपको झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

4 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *